![]()
देवली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के ट्रेनिंग सेंटर में एक जवान की मौत हो गई। मृतक उपेंद्र सिंह मीणा अलवर जिले के बीजवार चौहान के मीणों का मोहल्ला के रहने वाले थे। वो प्रमोशन कोर्स के लिए देवली आए थे।
गले में तकलीफ के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
सोमवार शाम को उन्हें गले में तकलीफ की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें देवली उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात करीब 11 बजे उपेंद्र सिंह सो गए थे। मंगलवार सुबह जब उनके साथी ने उन्हें सुबह 5:30 बजे जगाने की कोशिश की तो वो प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। इस पर चिकित्सकों को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी मानी जा रही है मौत की वजह
घटना की जानकारी मिलते ही CISF के अधिकारी और अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। शव को देवली उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।मामले की सूचना हनुमान नगर थाना पुलिस को दी गई जो अब आगे की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच के तौर पर मौत का कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी मानी जा रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं, सोमवार दोपहर बाद परिजन देवली पहुंचे। इसके बाद मृतक जवान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। CISF परिसर में मृतक जवान को अधिकारियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments