आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी है। धौलपुर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कई गांवों का संपर्क कट गया है। यहां पार्वती नदी में ट्रक के साथ ड्राइवर और क्लीनर बह गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें…
1. जयपुर BJP की कार्यकारिणी में 22 सिफारिशी नेता जयपुर शहर बीजेपी जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने शुक्रवार सुबह अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। लेकिन विरोध बढ़ता देख कुछ ही मिनटों में पोस्ट को डिलीट कर दिया। कार्यकारिणी वाली पोस्ट में यह भी बताया गया था कि किस नेता के कहने पर किसे जगह मिली। पूरी खबर पढ़ें
2. धौलपुर में मिनी ट्रक के साथ बह गए ड्राइवर-क्लीनर राजस्थान में हो रही भारी बारिश आफत बन गई है। धौलपुर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पार्वती बांध के 6 गेट खोलने पड़े हैं। कई इलाकों का संपर्क कट गया है। पार्वती नदी में मिनी ट्रक के साथ ड्राइवर-क्लीनर बह गए। सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर सहित कई अन्य जिलों में भी हालात खराब हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें

3. भीलवाड़ा में सरकारी कर्मचारियों की ऑफिस रिटायरमेंट पार्टी पर बैन भीलवाड़ा कलेक्टर का नया आदेश में राजस्थान में चर्चा का विषय है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कर्मचारियों की ऑफिस में रिटायरमेंट पार्टी पर रोक लगा दी है। उन्होंने कामकाज प्रभावित होने का हवाला देते हुए ये आदेश जारी किया है। कलेक्टर ऑफिस ने 31 जुलाई को इस सबंध में ऑर्डर जारी किया। पूरी खबर पढ़ें
4. सांप ने डसा, हॉस्पिटल ले जाते समय एक्सीडेंट में मां-बेटे की मौत सांप डसने पर मरीज को जयपुर लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुस गई। हादसे में मरीज और उसकी मां की मौत हो गई। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर कानोता थाना क्षेत्र में हुए एक्सीडेंट में 2 लोग घायल हैं। ड्राइवर का आरोप है कि ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें

5. निकाय-पंचायत चुनाव उम्मीदवारों को जूता-चप्पल, हांडी-मूसल जैसे चुनाव चिह्न शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिह्न तय कर दिए हैं। 6 राष्ट्रीय और 2 राज्य स्तरीय पार्टियों के साथ निर्दलीयों के लिए भी चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिह्न आवंटन करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पूरी खबर पढ़ें
अब 5 अहम खबरें…
6. बिहार में चार शादियां, फिर भी अकेला लौटा दूल्हा जोधपुर के युवक को पड़ोसियों ने शादी का झांसा देकर 3 लाख 85 हजार रुपए ठग लिए। एक साल में चार-चार शादियां कराईं, लेकिन एक भी दुल्हन साथ नहीं आई। कोई बस-ट्रेन से, तो कोई मंडप से ही फरार हो गई। हर शादी से पहले युवक से पैसों की डिमांड की गई। युवक पैसे देता गया, पर दुल्हन नहीं मिली। पूरी खबर पढ़ें
7. आसाराम की याचिका पर जोधपुर हाईकोर्ट में फिर टली सुनवाई गुजरात और राजस्थान में रेप के मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम के लिए अब कोर्ट से राहत के रास्ते तेजी से सिमट रहे हैं। आज राजस्थान हाईकोर्ट में सजा स्थगन को लेकर लंबित याचिका पर एक बार फिर सुनवाई टल गई। पूरी खबर पढ़ें
8. जयपुर में डॉक्टर के घर में फेंका धमकी भरा लेटर, 40 लाख रुपए मांगे जयपुर में एक डॉक्टर से 40 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घर के मैन गेट पर धमकी भरा लेटर एक लिफाफे में रखकर फेंका गया। लेटर में लिखा- आपको नहीं पता है कि आप अपनी बेटी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
9. दामाद ने चाकू से ससुर की नाक काटी बाड़मेर में पत्नी की दूसरी जगह शादी करने से नाराज दामाद ने ससुर की नाक काट दी। हमले में ससुर की नाक का हिस्सा कटकर अलग हो गया। घायल के चिल्लाने पर सभी हमलावर फरार हो गए। घटना धोरीमन्ना के भागभरे की बेरी गांव की है। पूरी खबर पढ़ें

10. सांसद हेमा मालिनी ने श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन किए। हेमा मालिनी शुक्रवार सुबह सड़क मार्ग से नाथद्वारा पहुंचीं और मोती महल दरवाजे से मंदिर में प्रवेश किया। यहां उन्होंने श्रीजी प्रभु के राजभोग झांकी के दर्शन किए। पूरी खबर पढ़ें

Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments