करौली में 10वीं क्लास के नाबालिग ने शराब के नशे में 9 साल की बच्ची से रेप किया। मासूम के बेहोश होने पर आरोपी फरार हो गया। घटना लांगरा थाना इलाके की है।
करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे बालिका बुआ को सब्जी देने जा रही थी। इस दौरान नाबालिग ने मासूम को पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती की।
लोगों ने बच्ची को लहूलुहान हालत में देखकर घरवालों को सूचना दी। घरवाले कुत्ते के हमले में लड़की के घायल होने का समझकर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मासूम से दरिंदगी होने की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।
इसके बाद परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया है।

एनर्जी ड्रिंक में शराब मिलाकर पी थी पुलिस ने बताया कि आरोपी 10वीं क्लास का छात्र है। उसकी उम्र 15 साल 10 महीने है। वह घटना से पूर्व अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था और उनके साथ एनर्जी ड्रिंक में मिलाकर शराब पी थी।
एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तीन टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने तीन संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी नाबालिग को डिटेन किया। एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं। करौली डीएसपी अनुज शुभम मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने नाबालिग को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments