☜ Click Here to Star Rating


.

आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, झालावाड़, बारां समेत कई जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. झालावाड़ अस्पताल में धरना-प्रदर्शन करने पर नरेश मीणा गिरफ्तार झालावाड़ में स्कूल हादसे के बाद SRG अस्पताल में धरना-प्रदर्शन करने के मामले में नरेश मीणा को गिरफ्तार किया गया है। नरेश मीणा और उनके 2 साथियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको 8 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नरेश मीणा ने कहा- मुझे फंसाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें

2. पाली में मूसलाधार बारिश, चित्तौड़गढ़ में रिमझिम बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी है। पाली, सिरोही, चित्तौड़गढ़, बारां सहित कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। पाली के सादड़ी में 2 घंटे तेज बारिश हुई। यहां सड़कें दरियां बन गईं। भारी बारिश के अलर्ट के चलते 10 जिलों में स्कूलों की छुट्टी की गई है। पूरी खबर पढ़ें

3. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा बोले- किरोड़ी के पंख काम नहीं कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झालावाड़ स्कूल हादसे को लेकर बीजेपी सरकार और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा। डोटासरा ने कहा कि यह सिस्टम की तरफ से की गई हत्या है। वहीं एसआई भर्ती रद्द करने की बात पर कहा- मंत्री किरोड़ीलाल मीणा तो दुखी हैं, क्योंकि उनके पंख काम नहीं कर रहे। पूरी खबर पढ़ें

4. हाथ की नसें काटकर छात्र तीसरी मंजिल से कूदा, मौत जयपुर में हाथ की नसें काटकर छात्र घर की तीसरी मंजिल से पड़ोसी की छत पर कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। रात को खाना खाने के बाद रोहन चौधरी (22) तीसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। देर रात उसने ब्लेड से हाथ की नसें काटी और पड़ोसी की छत पर कूद गया। पूरी खबर पढ़ें

5. मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सामने रोने लगी महिला अलवर में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सामने एक महिला भावुक हो गई और रोने लगी। महिला बोली- पुलिस ने मेरे बेटे को इतना पीटा कि उसने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ। मंत्री ने कहा- आप 28 जुलाई को जयपुर आ जाइए। आपको न्याय मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें

अब 5 अहम खबरें… 6. जयपुर में पंजाब की युवती को एग्जाम देने से रोका जयपुर की पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में पंजाब के तरनतारन की एक छात्रा को न्यायिक सेवा परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया। परीक्षा केंद्र में सिक्योरिटी स्टाफ ने उससे कड़ा-कृपाण उतारने के लिए कहा, लेकिन छात्रा ने ऐसा नहीं किया। इस घटना को SGPC ने धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है। पूरी खबर पढ़ें

7. प्रभारी सचिव ने वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई झुंझुनूं के प्रभारी सचिव समित शर्मा ने रविवार को अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा- बिल्कुल ही बेशर्म हो गए हो, मिलीभगत से सब पेड़ कटवा रहे हो। पुलिस वाले भी शामिल होंगे तुम्हारे साथ। उन्होंने DTO को घूस और भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। पूरी खबर पढ़ें

8. केंद्रीय मंत्री ने आरोपों का जवाब गाना गाकर दिया केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों का जवाब गाना गाकर दिया। पिछले दिनों पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा और कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया था कि सरिस्का में क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट (CTH) का दायरा बदलने के एवज में 100 से 500 करोड़ रुपए का खेल हुआ है। पूरी खबर पढ़ें

9. अग्निवीर नहीं बन पाया तो नाबालिग ट्रेन के आगे कूदा भरतपुर के बयाना थाना इलाके में नाबालिग ने राजधानी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राहुल योगी (17) पुत्र महेंद्र सिंह बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसने हाल ही में अग्निवीर भर्ती परीक्षा दी थी। शनिवार को आए रिजल्ट में वह फेल हो गया था। इससे निराश होकर उसने सुसाइड कर लिया। पूरी खबर पढ़ें

10. जयपुर में निकाली गई तीज माता की शाही सवारी जयपुर की रियासतकालीन परंपरा के अनुसार तीज माता की शाही सवारी निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत सिटी पैलेस के जनानी ड्योढ़ी से की गई। यहां पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने तीज माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। तीज माता की सवारी के लिए परकोटे को सजाया गया है। पूरी खबर पढ़ें



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading