![]()
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 12 अगस्त को भीलवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शाहपुरा में मूर्ति अनावरण सहित अमृत महोत्सव में शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह विधानसभा अध्यक्ष देवनानी सुबह 8 बजे अजमेर से रवाना होकर 9:30 बजे शाहपुरा पहुंचेंगे। 10 बजे शहीद हेमू कालानी की मूर्ति अनावरण समारोह में भाग लेंगे।
इसके बाद 11:15 बजे शाहपुरा से रवाना होकर दोपहर 12 :00 बजे भीलवाड़ा पहुंचेंगे। देवनानी दोपहर 12:15 बजे एमएलवी कॉलेज स्थित परिसर में आयोजित माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के अमृत महोत्सव उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।इसके बाद दोपहर 3 बजे भीलवाड़ा से अजमेर के लिए रवाना होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments