जयपुर में पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों के साथ जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को होटल गणगौर में बैठक की।
जयपुर में पर्यटन क्षेत्र के निवेशकों के साथ जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को होटल गणगौर में बैठक की। उन्होंने राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू को धरातल पर उतारने का भरोसा दिलाया।
कलेक्टर ने निवेशकों से एक-एक कर मुलाकात की। उन्होंने परियोजनाओं में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है।
डॉ. सोनी ने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं से जयपुर की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी। यह शहर को प्रदेश और देश के पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान देगा। प्रशासन विभागीय समन्वय से हर समस्या का त्वरित समाधान करेगा।
कलेक्टर बोले- जयपुर में पर्यटन विकास की कई संभावनाएं
जयपुर में पर्यटन विकास की कई संभावनाएं हैं। इनमें लग्जरी होटल, रिसॉर्ट, ईको-टूरिज्म, फिल्म शूटिंग, एडवेंचर और डेजर्ट टूरिज्म शामिल हैं। इन क्षेत्रों में निवेश से स्थानीय रोजगार बढ़ेगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का ठहराव और खर्च भी बढ़ेगा।
जयपुर की पहचान विश्व पर्यटन मानचित्र पर विशेष है। यहां का आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और जंतर-मंतर प्रमुख आकर्षण हैं। शहर की गलियों में बसी परंपरागत कला हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करती है।

कलेक्टर ने निवेशकों से एक-एक कर मुलाकात की
अब तक 1600 करोड़ रुपए के 11 बड़े एमओयू सफलतापूर्वक लागू
ऐसे में पर्यटन क्षेत्र में निवेश केवल आर्थिक दृष्टि से लाभकारी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और वैश्विक स्तर पर जयपुर की प्रतिष्ठा को और ऊंचा करने का अवसर भी है।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी सभी एमओयू की सफल क्रियान्विति के लिए नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से अब तक 1600 करोड़ रुपए के 11 बड़े एमओयू सफलतापूर्वक लागू हो चुके हैं।
पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 69 हजार 133 करोड़ रुपए के कुल 332 करार हुए थे
उन्होंने बताया कि राइजिंग राजस्थान समिट के तहत जयपुर जिले में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े 69 हजार 133 करोड़ रुपए के कुल 332 करार हुए थे, जिनसे 80 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होंगे। इनमें होटल क्षेत्र में 25 हजार 222 करोड़ रुपए के 169 करार, रिसॉर्ट क्षेत्र में 16 हजार 371 करोड़ रुपए के 90, एडवेंचर टूरिज्म में 1 हजार 373 करोड़ रुपए के 21, ईको टूरिज्म में 166 करोड़ रुपए के 8, फिल्म सिटी एवं फिल्म शूटिंग क्षेत्र में 3 हजार 570 करोड़ रुपए के 8 और अन्य संबंधित क्षेत्रों में 19 हजार 409 करोड़ रुपए के 39 करार शामिल हैं।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) विनीता सिंह सहित जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम जयपुर ग्रेटर, नगर निगम जयपुर हैरिटेज, वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और निवेशक मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments