![]()
विधानसभा में विपक्ष की तरफ एक्सट्रा कैमरे लगाए जाने का विवाद लगातार जारी है। नेता प्रतपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि विधानसभा में जासूसी कैमरे लगाए जाने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमने राज्यपाल से मिलकर गुहार लगाई। अब हमने राष्ट्रपत
जूली ने कहा- कहा कि यह लोकतंत्र की गरिमा और संवैधानिक संस्थाओं की पवित्रता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यह घटना न केवल विपक्षी विधायकों की निजता का हनन है, बल्कि जनता के विश्वास के साथ सीधा खिलवाड़ भी है। इस गंभीर प्रकरण पर विपक्षी दल के प्रतिनिधियों ने माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट कर उन्हें समस्त तथ्यों से अवगत कराया था तथा निष्पक्ष जांच की मांग रखी थी। ऐसी परिस्थितियों में लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लए हमने राष्ट्रपति से समय देने का आग्रह किया है।
जूली ने कहा- लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्थाएं संसद और विधानसभाएं हैं। यदि इन्हीं पर संदेह और जासूसी का वातावरण बनेगा तो यह पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विपक्ष इस लड़ाई को जनता और लोकतंत्र के हित में अंत तक लड़ेगा। किसी भी कीमत पर लोकतांत्रिक मूल्यों और विधायकों की गरिमा पर आंच नहीं आने दी जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments