☜ Click Here to Star Rating


जमीनी विवाद को लेकर शनिवार दोपहर 3:15 बजे दो पक्षों में खून संघर्ष हो गया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे के खानपुर स्टैंड पर जाम लगा दिया। मामला खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत

.

किशनगढ़बास थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया-मामले को लेकर घायल युवक मोहित के पिता यादराम ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि शनिवार दोपहर 3:15 बजे परिवार के सभी लोग खानपुर मेवान गांव में अपने घर में बैठे थे। इस दौरान सद्दाम पुत्र रमजान, रमजान पुत्र मुराद, असलम पुत्र रमजान और फखरू पुत्र रमजान निवासी खानपुर मेवान (किशनगढ़वास) ट्रैक्टर लेकर गांव में उनके खेत पर पहुंचे। खेत पर कोर्ट का स्टे होने के बाद भी उनकी कब्जाशुदा जमीन को जोतने लगे।

रमजान पक्ष के लोगों ने मोहित (ब्लैक शर्ट) के सिर पर वार किया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा

रमजान पक्ष के लोगों ने मोहित (ब्लैक शर्ट) के सिर पर वार किया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा

खेत जोतने से रोका तो मारपीट की सूचना पर यादराम, बेटा मोहित और बेटी शालू खेत पर उन्हें रोकने के लिए गए। चारों को टोकने पर बेटे मोहित के सिर पर फखरू ने कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे वह जमीन पर बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके बाद बाकी आरोपियों ने डंडों से यादराम पर हमला किया। इस दौरान असलम ने बेटी शालू के साथ बदतमीजी और मारपीट की। मारपीट की सूचना पर यादराम के परिवार के लोग भी खेत पर पहुंचे। उनके साथ भी सभी आरोपियों ने परिवार के लोगों से भी मारपीट की।

आरोपियों ने मोहित के सिर पर वार किया। जिससे वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया।

आरोपियों ने मोहित के सिर पर वार किया। जिससे वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया।

मोहित को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया आरोपी मोहित को अधमरी हालत में छोड़कर मौके पर चले गए। इसके बाद परिजन मोहित को किशनगढ़बास के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया। अलवर पहुंचने के बाद मोहित की स्थिति को देखते उसे जयपुर भेज दिया गया।

अलवर-भिवाड़ी स्टेट हाईवे पर लगाया जाम थाना अधिकारी ने बताया-घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 9 बजे खानपुर स्टैंड पर अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर किशनगढ़बास थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने 10 बजे जाम खोल दिया।

रविवार को गुस्साए गांव वाले खानपुर स्टैंड पर जमा हो गए और एक घंटे तक जाम लगा दिया।

रविवार को गुस्साए गांव वाले खानपुर स्टैंड पर जमा हो गए और एक घंटे तक जाम लगा दिया।

थाने में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन पुलिस की समझाइश के बाद गांव वाले किशनगढ़बास थाना पहुंचे। यहां भी उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस पर मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेंद्र सिंह ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किशनगढ़बास थाने में भी प्रदर्शन किया।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किशनगढ़बास थाने में भी प्रदर्शन किया।

बिना नामांतरण खुले बड़ी बेटी ने किया सौदा यादराम ने बताया-गांव के बाहर उनकी जमीन का बड़ी बेटी ने रमजान पक्ष से सौदा कर दिया था। मगर अभी जमीन का नामांतरण यादराम और उसकी तीन बहनों के नाम से है। इसे लेकर कोर्ट में केस विचाराधीन है। मगर रमजान पक्ष जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं।

डीएसपी बोले-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा डीएसपी ने कहा-दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई हैं। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया-परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading