☜ Click Here to Star Rating

जयपुर में एक कार बेकाबू होकर रिंग रोड से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। हादसा शिवदासपुरा थाना इलाके में प्रहलादपुरा के पास शनिवार देर रात हुआ।

.

रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे अंडरपास में भरे पानी में क्षतिग्रस्त कार उलटी पड़ी दिखाई दी। लोगों ने कार देखकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला तो चौंक गई। कार में 7 लोगों के शव थे। पुलिस ने कार में फंसे शवों को निकाला। महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

पहले देखिए हादसे से जुड़ी 2 PHOTOS…

कार बेकाबू होकर रिंग रोड से गिरी थी। अंडरपास में भरे पानी में क्षतिग्रस्त कार उलटी पड़ी हुई थी।

कार बेकाबू होकर रिंग रोड से गिरी थी। अंडरपास में भरे पानी में क्षतिग्रस्त कार उलटी पड़ी हुई थी।

हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। शव कार में फंस गए थे।

हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। शव कार में फंस गए थे।

हरिद्वार में अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे SHO सुरेंद्र सैनी ने बताया- वाटिका सांगानेर निवासी रामराज वैष्णव (38), पत्नी मधु (36) और बेटे रुद्र (14 महीने) और फुलियाकलां (भीलवाड़ा) निवासी उनके रिश्तेदार अशोक वैष्णव उर्फ कालूराम (47), उनकी पत्नी सीमा देवी (45), बेटे रोहित (23) और पोते गजराज (3) की मौत हो गई।

रामराज टैक्सी चलाते थे। उनके चार बेटी और हैं। कालूराम के पिता का निधन हो गया था। शुक्रवार को तीये की बैठक के बाद दोनों परिवार के सात लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। वे अस्थि विसर्जन कर देर रात कार से जयपुर लौट रहे थे।

शिवदासपुरा इलाके में प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड पर ओवर स्पीड कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद रिंग रोड से 16 फीट नीचे अंडरपास में भरे पानी में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि रिंग रोड पर डिवाइडर के बीच करीब 20 फीट खाली जगह है। इसके बीच में से कार नीचे पानी में गिरी थी।

अब देखिए, हादसे का मोशन ग्राफिक…

एक्सीडेंट की अन्य तस्वीरें…

कार में सवार सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे। शिवदासपुरा थाना इलाके में हादसा हो गया।

कार में सवार सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे। शिवदासपुरा थाना इलाके में हादसा हो गया।

रविवार को दोपहर में हादसे की जानकारी मिली। उसके बाद मौके पर लोग जुट गए।

रविवार को दोपहर में हादसे की जानकारी मिली। उसके बाद मौके पर लोग जुट गए।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से शव को बाहर निकाला।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से शव को बाहर निकाला।

रिंग रोड पर डिवाइडर के बीच करीब 20 फीट खाली जगह है। इसके बीच में से कार नीचे पानी में गिरी थी।

रिंग रोड पर डिवाइडर के बीच करीब 20 फीट खाली जगह है। इसके बीच में से कार नीचे पानी में गिरी थी।

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दूल्हे की बारात में जा रही दोस्तों की थार पलटी:एक की मौत, 6 घायल हुए; ड्राइवर ने चलती गाड़ी का गेट खोला तो अनियंत्रित हुई

दुकानदार को कुचलते हुए निकली पिकअप, VIDEO:दुकान से घर लौट रहा था; परिजन बोले- युवक ने फोन कर बुलाया, हत्या की गई

बिस्किट लेने निकली 5 साल की मासूम को एक्टिवा ने उड़ाया,मौत:सड़क क्रॉस करते वक्त टक्कर मारी; पिता रोते हुए बोले- मेरी राजकुमारी को मार डाला

2 बाइक की टक्कर में सेल्समैन की मौत; VIDEO:10 मीटर तक घिसटते हुए गए, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading