![]()
त्योहारी सीजन में भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा हिसार–खड़की के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 12 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच ये साप्ताहि
गाड़ी संख्या 04725 (हिसार–खड़की) का संचालन 12 अक्टूबर 9 नवम्बर तक कुल 5 फेरे के लिए करेगी। यह ट्रेन हिसार स्टेशन से रविवार सुबह 5.50 बजे रवाना होगी। दोपहर 3.10 बजे सवाई माधोपुर, 4.50 बजे कोटा, 6.03 बजे भवानीमंडी, व रात 8.18 बजे नागदा स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन सोमवार को सुबह 10.15 बजे खड़की पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 04726 (खड़की–हिसार) 13 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक कुल 5 फेरे करेगी। यह ट्रेन खड़की स्टेशन से हर सोमवार शाम 5 बजे रवाना होगी जो अगले दिन मंगलवार को 7.38 बजे नागदा, 08.58 बजे भवानीमंडी, 10.15 बजे कोटा व दोपहर 12.20 बजे सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहरते हुए रात 10.25 बजे हिसार पहुंचेगी।
इस गाड़ी का रास्ते में दोनों दिशाओं में हिसार, सादुलपुर जंक्शन, लोहारू, चिरावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर जंक्शन, रींगस जंक्शन, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोणावळा, चिंचवड स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस विशेष ट्रेन में 7 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, व 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी-सह-द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
चोरी का आरोपी पकड़ा कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर गाड़ी संख्या 19808 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का पिट्ठू बैग चोरी हो गया। बैग में मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लगभग 22,000 रूपए का रखा हुआ था। फरियादी ने इसकी शिकायत रेल पोर्टल पर की। शिकायत पर आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल भोपाल से मिली लोकेशन के आधार पर आरोपी का पीछा किया। आरोपी को उज्जैन स्टेशन से गिरफ्तार कर जीआरपी कोटा को सौंपा। गिरफ्तार आरोपी निखिल लाला, बारां का रहने वाला है।उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन (9,500) और नगद 500 रुपए बरामद किए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments