खैरथल के जिला सचिवालय में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसुनवाई के परिवादों, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और सार्वजनिक सेवाओं की समीक्षा की गई।
समस्याओं को जल्द सुलझाने के निर्देश अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा में पंचायती राज विभाग में 30 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर चिंता जताई। उन्होंने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण विभाग, रीको और नगर निकाय को परिवादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
आगामी शहर चलो अभियान, गांव चलो अभियान और सहकारिता सदस्यता अभियान की तैयारियों पर जोर दिया गया। अधिकारियों को प्री कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए। पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना और मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
डॉक्टर्स को दिए गए जरूरी दिशा निर्देश मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए डॉक्टर्स को विशेष निर्देश दिए गए। जल भराव वाले क्षेत्रों में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव के निर्देश दिए गए। अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने और मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में पीएचईडी, समाज कल्याण, बिजली विभाग, नगर परिषद, बैंक, रसद विभाग, पशुपालन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने सोमवार को शहर चलो अभियान के तहत सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक की। यह अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 13 सितंबर तक जन प्रतिनिधियों से वार्ड की समस्याएं और आमजन से जनहित योजनाओं के आवेदन प्राप्त किए जाएं। साथ ही वार्ड की विभिन्न समस्याओं का चिन्हीकरण किया जाए। निकाय में लंबित प्रकरणों और राइजिंग राजस्थान के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच की जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments