![]()
कोटा शहर के रावतभाटा रोड श्याम नगर इलाके में स्थित अकेलगढ़ वाटर प्लांट में आज सुबह बड़ी तकनीकी खराबी सामने आई। 33 केवी की इलेक्ट्रिक केबल में फॉल्ट आ जाने से नए कोटा क्षेत्र की पानी सप्लाई ठप हो गई।
अधिशासी अभियंता देवेंद्र राठौर ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे मुख्य पैनल के केबल किट के अचानक खराब हो जाने से अकेलगढ़ के रॉ वाटर पंप और सीपीएच पर लगे सभी फीडर पंप बंद हो गए। विभाग के इलेक्ट्रिशियन और तकनीकी कार्मिकों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया और करीब 4 से 5 घंटे की मशक्कत के बाद समस्या को दुरुस्त किया।
इस दौरान नया कोटा क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रही, जिससे नागरिकों को परेशानी हुई। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए आश्वासन दिया है कि टीम पूरी निष्ठा से काम कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या न आए और सप्लाई सुचारू बनी रहे।
उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई 1 बजे के लगभग शुरू कर दी जाएगी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments