![]()
स्कूली छात्रा की विषाक्त खाने से मौत।
कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा ने अज्ञात विषाक्त पी लिया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा दीपा मीणा (16) बारां जिले के छीपाबडौद कस्बे के थूमंडा गांव की रहने वाली थी। पिछले 5-6 साल से कोटा में महावीर नगर थर्ड में अपनी ब
जानकारी के अनुसार दीपा 9 वीं कक्षा में पढ़ती थी। वो अक्सर मोबाइल पर बाते करती रहती थी। उसकी बुआ ने कई बार उसे टोका। 3 सितंबर को दीपा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। अचेत हालत में परिजन उसे इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। पिछले तीन दिन से दीपा का इलाज चल रहा था। देर रात उसकी मौत हो गई। महावीर नगर थाना हेड कॉस्टेबल चिरोंजी लाल ने बताया कि मृतका की मां रामभरोस ने रिपोर्ट दी है। जिसमें अज्ञात विषाक्त खाने की बात बताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments