☜ Click Here to Star Rating



कोटा में एक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है। घटना विज्ञान नगर थाना क्षेत्र की है।

.

विज्ञान नगर थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि लकी दिल्ली के रणजीत नगर इलाके का रहने वाला था। विज्ञान नगर इलाके में किराए से रह रहा था। आज दोपहर जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोस में रहने वाले युवक ने शाम को गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से दोनों तरफ के गेट बंद थे।

खिड़की से देखा तो फंदे से लटका था

काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो, उसने खिड़की से झांककर देखा। स्टूडेंट लकी पंखे से फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कमरे पर रहकर ही कर रहा था पढ़ाई

पुलिस ने बताया कि लकी के कमरे से नीट परीक्षा की नोट्स मिली हैं, 2 साल पहले दिल्ली से कोटा नीट की तैयारी करने आया था, लेकिन 2025 में उसने किसी भी कोचिंग में एडमिशन नहीं ले रखा था। परिजनों को सूचित कर दिया है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था।

फिलहाल स्टूडेंट के शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया गया है।परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading