![]()
कोटा के विज्ञान नगर थाने में हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया। विज्ञान नगर इलाके में मंदिर के पास मौजूद एक नॉनवेज रेस्टोरेंट खुला हुआ था। हिंदू संगठनों ने इसको लेकर गहरी नाराजगी थी। आज नगर निगम ने रेस्टोरेंट की जांच की तो अवैध रूप से संचालित पाया
नगर निगम के अग्निशमन मुख्य अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि नगर निगम कोटा दक्षिण के आयुक्त अनुराग भार्गव के आदेश अनुसार विज्ञान नगर में अवैध रूप से संचालित मांस,मछली के रेस्टोरेंट असली जायका को दक्षिण निगम प्रशासन द्वारा सीज किया गया।
अमन कॉलोनी विज्ञान नगर में आवासीय भूमि पर अवैध व्यवसायिक निर्माण कर अवैध रूप से बिना फायर NOC व बिना ट्रेड लाईसेन्स अनुमति, नगरीय कर जमा किए बिना मीट, मांस, मछली के रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा था। रेस्टोरेन्ट असली जायका द्वारा नियमों की अवहेलना करने पर संचालित रेस्टोरेन्ट को आगामी आदेश तक सीज किया गया है।
सीज किए गए रेस्टोरेन्ट संचालक को नोटिस दिया गया की यदि आपके द्वारा सीज को खुर्द-बुर्द किया गया तो निगम द्वारा आपराधिक मामला दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएंगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी रेस्टोरेन्ट संचालक की होगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments