डांस दीवाने फेम आदित्य पाटील की परफॉमेंस पर झूमे श्रोता।
जीएडी गणेश मेला समिति की ओर से श्रीनाथपुरम स्टेडियम के सामने बने मंच पर गुरुवार को स्टार नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें रियलिटी शो डांस दीवाने के विजेता आदित्य पाटील और राधिका शर्मा ने परफॉमेंस दी। राधिका शर्मा ने स्टार नाइट का आगाज करते हुए गणेश वंद

देर रात तक चला सुरों का जादू
आदित्य पाटील मंच पर आते ही “ए खुदा मुझको बता तू रहता कहां क्या तेरा पता..” पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इसके बाद उन्होंने “शामें मलंग सी, रातें सुरंग सी.. इलाही” सोंग की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कोटा के कलाकार शिव भट्ट ने “शिवाला..” गीत पर और शिवम योगी ने “इश्क वाला लव..” पर नृत्य की प्रस्तुति दी। विशाल सुमन ने गिटार पर “ओ सैयारा..” गाया।

गणपति पंडाल में गूंजे खाटूश्याम बाबा के जयकारे
गणपति पंडाल में गूंजे खाटूश्याम बाबा के जयकारे
श्री गणेश मित्र मंडल समिति छावनी की ओर से गोयल धर्मशाला के सामने सजे गणपति पांडाल में गुरुवार को खाटूश्याम बाबा का दरबार सजाया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला। गणपति वंदना से शुरु हुए जागरण में भक्त देर रात तक झूमते रहे।
भजन गायक संजय गोयल ने “कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है..” की प्रस्तुति देकर जागरण का आगाज किया। भजन गायक कन्हैया प्रजापति ने हनुमान और गणेश वंदना के साथ दर्शकों को झूमने पर पर मजबूर कर दिया। भजन गायक यश शाक्यवाल द्वारा “मोर छड़ी लहराई रे..” भजन सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। इसके बाद राजू वाजपेई द्वारा प्रस्तुत “मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे श्याम आएंगे..” जैसे भजनों के साथ देर रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments