![]()
तिजारा के नीमली गांव में मजदूरी करने वाले बिहार के रहने वाले युवक को कमरे में सांप ने काट लिया। घायल का अलवर जिला अस्पातल में इलाज जारी है। वहीं युवक का साथी उस सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर आ गया जिसने काटा था। ताकि डॉक्टर यह पता कर सके
पीड़ित मजदूर बिहार निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद सलीम तिजारा के नीमली गांव में किराए के कमरे में रहता है। वह चिनाई काम करता है। सुबह के समय कमरे की सफाई कर रहा था। घटना के समय उसका साथी मुस्ताक भी वहां मौजूद था। सफाई करते समय अचानक सलीम को सांप ने काट लिया। मुस्ताक ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और समझदारी दिखाते हुए मौके पर मौजूद सांप को पकड़कर एक डब्बे में बंद कर डॉक्टरों को दिखाने के लिए अस्पताल ले गया।
मुस्ताक का कहना है कि सांप को लाने का मतलब ये था कि ताकि डॉक्टर सांप को देख कर बता सकें कि ज्यादा जहरीला तो नहीं है। अब सलीम का जिला अस्पातल में इलाज जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments