![]()
कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र के डीसीएम इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की कार का फास्टैग कट रहा बेंगलुरु में कार कोटा में ही घर पर खड़ी है। फास्टैग का मैसेज मोबाइल पर शो कर रहा है।
कार मालिक राजेश वर्मा ने बताया कि आज सुबह जैसे ही मैं 7 बजे उठा और गार्डन के लिए निकलने लगा। मैंने अपना मोबाइल लिया तो उसमें फास्टैग वॉलेट का कम बैलेंस का मैसेज दिखा रहा था। वाटेरु टोल प्लाजा पर मेरी गाड़ी का 40 रुपए का टोल कटने का मैसेज भी आया हुआ था। जबकि मेरी गाड़ी तो कोटा से बाहर ही नहीं गई। इसकी शिकायत के लिए मैं कोटा के उद्योग नगर थाने में भी गया तो पुलिस कर्मियों ने कहा कि इसकी शिकायत NHAI में ही करवाए। मैंने गूगल मैप से वाटेरु लोकेशन देखी तो वह बेंगलुरु में आई जबकि गाड़ी तो कोटा में घर पर ही खड़ी है। डेढ़ साल हो गया मुझे मारुति सुजुकी की एस-प्रेसो कार लिए हुए और मैं कभी कोटा से बाहर ही नहीं गया।
NHAI अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि जिस टोल प्लाजा पर भी फास्टैग से टोल कटा है। टेक्निकल तो मिस्टेक नहीं होती हो सकता हैं मैन्युअल नंबर लगाते समय आगे पीछे का नंबर चेंज हो गया हो इस वजह से भी टोल कट जाता है। टोल फ्री नंबर गूगल पर दिए हैं उसे पर भी लगाकर शिकायत कर सकते हैं और एक मेल आईडी है उस पर भी अगर किसी का टोल से पैसा मोबाइल में कार से 40 रुपए टोल कटने का मैसेज था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments