☜ Click Here to Star Rating



 कमलेश महाराज ने वैशाली नगर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय डांडिया महारास-2025 के पोस्टर का विमोचन किया।

सिद्ध पीठ धाम मुहाना के पीठाधीश्वर कमलेश महाराज ने वैशाली नगर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय डांडिया महारास-2025 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – कलियुग में भगवान मात्र नाम स्मरण से ही प्रसन्न हो जाते हैं, उसी प्रकार महिलाओं का

.

उन्होंने बताया कि पिछले 14 वर्षों से वैशाली नगर में आयोजित यह डांडिया महारास महिलाओं के सम्मान का एक सशक्त मंच बन चुका है, जहां हर कोई मातृशक्ति को नमन करता है। आयोजन की शुरुआत कन्या पूजन के साथ होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य भी महिलाओं का सम्मान ही है।

डांडिया महारास परिवार की ओर से आयोजक पवन टांक एवं ज्योति टांक ने महाराज से आशीर्वाद लिया और उन्हें मां अम्बे की आराधना, महाआरती एवं दीप प्रज्वलन के लिए आमंत्रित किया।

यह आयोजन 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। यह आयोजन जानकी पैराडाइज परिसर, गांधी पथ, वैशाली नगर में होगा। इसमें विशेष आकर्षण धार्मिक भावनाओं, भारतीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा एवं देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading