![]()
शहर के तलवंडी इलाके में वेद दाऊ दयाल जोशी आयुर्वेद हॉस्पिटल में सांप के निकलने से हड़कंप मच गया। हॉस्पिटल अधीक्षक ने सांप का रेस्क्यू करने के लिए मौके पर स्नेक कैचर को बुलाया।
स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद हॉस्पिटल के किचन के अंदर एक धामन प्रजाति का साढ़े 5 फीट लंबा सांप बैठा हुआ था। कर्मचारी डॉक्टर्स के लिए चाय बनाने किचन में आया तो सांप ने फुसकारी मारी। कर्मचारी सांप को देख बुरी तरह से घबरा गया और उल्टे पांव चिल्लाता हुआ भाग गया। सांप की सूचना अपने डॉक्टर को दी जिन्होंने मुझे रेस्क्यू के लिए बुलाया।
धामन प्रजाति के सांप किचन से रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज कर दिया। वही वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया। हॉस्पिटल में कई मरीज डॉक्टर को दिखाने आ जा रहे थे। हालांकि यह सांप जहरीला नहीं था। लेकिन यह किसी को काट लेता है तो इन्फेक्शन का खतरा रहता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments