कोटा में कल गणेश विसर्जन शोभायात्रा को लेकर पुराने कोटा में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। करीब साढ़े 4 किमी शोभायात्रा मार्ग में गलियों में बेरिकेट्स लगाए गए है। शोभायात्रा शनिवार दोपहर 12 बजे मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा से शुरू होगी। जो सूरजपोल गेट से होती हु

कोटा में कल गणेश विसर्जन शोभायात्रा को लेकर पुराने कोटा में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
कोटा रेंज आईजी राजेंद्र गोयल ने बताया शोभायात्रा में 3549 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा 500 अधिकारी कर्मचारी रिजर्व रखे गए है। इन वो अधिकारी भी शामिल है जो पहले कोटा में रह चुके। 12 ड्रोन व 13 वॉच टावर से निगरानी रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। कोई भी अपराधी सीसीटीवी की जद में आने पर उसकी पहचान की जाएगी।

कोटा रेंज आईजी राजेंद्र गोयल ने बताया शोभायात्रा में 3549 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया शोभायात्रा मार्ग पर 229 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। कैथूनीपोल थाने व अभय कमांड सेंटर से निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया सेल अलग से मॉनिटरिंग करेगी। सेक्टर वाइज अधिकारी कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
आयोजन समिति अध्यक्ष सुमेर सिंह ने बताया कि शोभायात्रा में 75 अखाड़े, 120 झांकियां,10 भजन मंडलियां, 2 डांडिया मंडली,सहित ऊंट गाड़ी ढोल नगाड़े शामिल रहेंगे। शोभयात्रा में समिति के 200 सुरक्षा दल कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को संभालेंगे। शोभायात्रा में पंच परिवर्तन की झांकियां भी निकाली जाएगी। अखाडों के प्रदर्शन के लिए 13 पॉइंट बनाएंगे गए है।

सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया शोभायात्रा मार्ग पर 229 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
जुलुस के दौरान ये रहेगी यातायात व्यवस्था 1.जुलुस शुरू होने से समापन होने तक जुलुस के सामने से, पीछे से व दाएं-बांए स्थित मार्गों / गलियों से कोई भी वाहन जुलुस के मार्ग पर नही आएंगे।
2.गुमानपुरा तिराहा से जब तक जुलुस का आखरी हिस्सा सूरजपोल गेट के अन्दर प्रवेश नहीं कर जाता है तब तक घोड़ें वाले बाबा तिराहे की तरफ से, छावनी चौराहे की तरफ से, कोटडी चौराहे की तरफ से ज्वाला तोप की तरफ से, व इन मार्गो पर आने वाली सभी छोटी गलियों से गुमानपुरा तिराहे, सुरजपोल आने वालें सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
3.मिनीबस, टेम्पो या अन्य वाहन ज्वालातोप की तरफ से गुमानपुरा की तरफ जाने वाले है। वे ज्वाला तोप के पास से वल्लभ बाडी रोड होकर कोटडी की तरफ जा सकेगें।
4.रावतभाटा रोड, सीएडी की तरफ से आने वाले समस्त वाहन घोड़ें वाला बाबा चौराहा से एरोड़ाम सर्किल जय जिनेन्द्र स्लीप लाईन से छावनी फ्लाई ओवर व एरोड्राम सर्किल अण्डर पास से डीसीएम रोड, 80 फिट लिंक रोड से आ जा सकेंगें।
5.शाम 5 बजे के बाद अग्रसेन सर्किल से किशोरसागर, लक्खी बुर्ज की तरफ व बड तिराहे से बारहदरी की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। जो जेडीबी कॉलेज, बड तिराहा होकर एरोड्राम की तरफ जा सकेगा। ज्वाला तोप न्यू क्लोथ मार्केट, गीता भवन से जयपुर गोल्डन लक्खी बुर्ज की तरफ जाने वाले वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
6.बड तिराहा व जनाना घाट के बीच सुबह से ही वाहनों का आवागमन पुर्ण रुप से बन्द रहेगा व इस मार्ग में किसी भी प्रकार के वाहन पार्क नहीं करेंगे।
7.जुलूस के दौरान सकतपुरा, कोटा बैराज, किशोरपुरा गेट व गढ पैलेस से सीएडी चौराहा की तरफ आ-जा सकेगें। कैथूनीपोल थाने की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
8.जुलूस के दौरान विज्ञान नगर से कोटा जंक्शन की तरफ आने-जाने वाले भारी व अन्य प्रकार के वाहन लायंस क्लब कट 80 फिट लिंक रोड एसपी ऑफिस चौराहा होते हुए निकलेंगे।
इन वैकल्पिक रास्तों से आ जा सकेंगे लोग 1. मल्टीपरपज स्कूल गुमानपुरा पर एकत्रित होकर गुमानपुरा पेट्रोलपम्प, सूरजपोल गेट से प्रारम्भ होकर ।
2. इन्द्रागाँधी सर्किल से बल्लभ नगर चौराहा, घोडे वाले बाबा सर्किल होकर।
3. गुमानपुरा नहर की पुलिया के बाद फूटा कोट, ज्याला तोप, बल्लभवाड़ी होकर।
4. सूरजपोल गेट के अन्दर मैरिज हॉल के पास से पायगा स्कूल कोलीपाडा, फूटा कोट होकर।
5. राष्ट्रदूत कार्यालय के सामने झालाहाऊस के पास पायगा स्कूल के सामने कोलीपाडा फूटा कोट होकर।
6. राष्ट्रदूत कार्यालय से मोखापाड़ा, साबरमती कॉलोनी, किशोरपुरा गेट होकर।
7. कैथूनीपोल थाने से मोखापाड़ा, साबरमती कॉलोनी, किशोरपुरा गेट होकर।
8. लालबुर्ज से पाटनपोल, भट्ट जी घाट की तरफ से देवता जी की हवेली से गढ़ पेलेस के सामने।
9. गंधी जी की पुल से बृजराजपुरा, पाटनपोल गेट, भट्ट जी घाट की तरफ से देवता जी की हवेली से गढ़ पैलेस के सामने होकर।
10. गंधी जी की पुल से बाबरा पाड़ा, श्रीपुरा, भिस्ती पाडा, कोली पाडा होकर फूटा कोट।
11. सुभाष सकिल श्रीपुरा से भिस्ती पाडा, कोली पाडा होकर फूटा कोट।
12. सुभाष सर्किल से मछली मार्केट की गली मोहन टॉकिज के पीछे होकर फूटा कोट।
13. सब्जीमण्डी तिराहा से जेपी सर्किल, जेपी मार्केट, ज्याला तोप बल्लभ बाड़ी रोड होकर।
14. सब्जीमण्डी पीपल के पेड़ के पास से बांस बल्ली मार्केट, गीता भवन, ज्याला तोप, बल्लभ बाड़ी रोड होकर।
15. अग्रसैन बाजार, गांधी चौक से सरोवर टॉकिज, गीता भवन, ज्याला तोप, बल्लभ बाड़ी रोड होकर।
16. रघुनाथ चौक से बजाज खाना, मकबरा थाने के सामने से पाटनपोल गेट, भट्ट जी घाट की तरफ से देवता जी की हवेली से गढ़ पैलेस के सामने होकर।
17. रामपुरा बाजार में भैरू गली से गांधी चौक, सरोवर टॉकीज, गीता भवन, ज्वाला तोप, बल्लभ वाडी रोड होकर।
18. खादी भण्डार, आर्य समाज रोड से लाडपुरा बाजार, लाडपुरा गेट, खाई रोड, विवेकानन्द सर्किल होकर। हिन्दू धर्मशाला से मोरी के हनुमान जी, गांधी चौक, सरोवर टॉकिज, गीता भवन, ज्वाला तोप, बल्लभवाडी रोड होकर।
19. जयपुर गोल्डन से सरोवर टॉकीज रोड, गीता भवन, ज्याला तोप, बल्लभ बाडी रोड होकर।
20. जनाना घाट से अग्रसैन सकिल होकर।
21. बारहदरी से बढ़ तिराहा होकर।
नए कोटा शहर में निकलने वाले जुलूस के दौरान जुलूस के सामने व पीछे से जाने वाले वाहनों को साईड की लिंक सड़को से डायवर्ड कर निकाला जाएगा जुलूस मार्ग पर किसी भी प्रकार का वाहन नही आयेगा ना ही आम रोड पर वाहन खड़े करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments