![]()
देवली उपखंड क्षेत्र के पनवाड़ में नाले में पानी भरने से देवली-नैनवा मार्ग पिछले दो माह से बंद है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बच्चे स्कूल जाने से बच रहे हैं।
शुक्रवार को एक उड़द से भरी पिकअप पलट गई। ग्रामीणों ने चालक समेत दो लोगों को बचाया। उसी दिन शाम को एक जीप भी पलट गई। इस नाले में अब तक एक गेहूं का ट्रक, एक दर्जन से अधिक बड़े वाहन और 100 से ज्यादा दुपहिया वाहन फंस चुके हैं।
ग्रामीण नंदकिशोर माली, रामकरण, राजकुमार खटीक समेत कई लोगों ने बताया कि प्रशासन को कई बार सूचित किया गया। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अधिक बरसात से फसलें नष्ट होने के कारण ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
नाले के पास 11 केवी के बिजली के तार झूल रहे हैं। इससे हादसे की आशंका है। निगम को भी इस बारे में कई बार सूचित किया गया है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय पर कार्य नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments