☜ Click Here to Star Rating


कोटा में श्री हितकारी विद्यालय सहकारी शिक्षा समिति लि. की वार्षिक आम सभा व सम्मान समारोह माहेश्वरी भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। स्पीकर ओम बिरला ने समिति को जनता के हित में कार्यरत बताते हुए कहा कि संस्

.

समारोह की अध्यक्षता कोटा नागरिक सहकारी बैंक व रेडक्रॉस स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने की।

अध्यक्ष सूरज बिरला ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समिति ने 8149 सदस्यों को 9 प्रतिशत लाभांश व 16 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। पिछले वर्ष समिति ने 41.45 लाख रुपए का मुनाफा दर्ज किया। इस अवसर पर 72 वयोवृद्ध सदस्यों को शॉल, माला व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में 72 वयोवृद्ध सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में 72 वयोवृद्ध सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि समिति गोल्ड लोन न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराती है और “सदस्य ही हमारी पूंजी हैं।” 1991 में 2 हजार सदस्यों से शुरू हुई संस्था आज 8149 सदस्यों तक पहुंच चुकी है।

वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि समिति की कार्यशील पूंजी 182 करोड़, वार्षिक टर्नओवर 702 करोड़ और कुल ऋण 52.61 करोड़ है। संस्था की अमानतें 125.21 करोड़ रुपए तक पहुंच गई हैं। आगामी वर्ष में 10 करोड़ का अतिरिक्त ऋण वितरण लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, समिति द्वारा संचालित हितकारी महिला शिक्षा महाविद्यालय में 633 छात्राएं अध्ययनरत हैं।

कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, सरस डेयरी अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़, महापौर राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading