मेजर दलपतसिंह देवली के बलिदान दिवस को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए समाज के लोग
जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा जालोर के तत्वाधान में आयोजित हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह देवली के 107वें बलिदान दिवस पर सोमवार को भव्य समारोह एवं शोभा यात्रा का आयोजन होगा।
दरअसल, मेजर दलपतसिंह देवली को हीरो आफ हाइफा भी कहते हैं, क्योंकि मेजर दलपलसिंह देवली ने प्रथम विश्वयुद्ध के समय 23 सितम्बर 1918 को इजराइल के हाइफा शहर को तुर्कों से निर्णायक युद्ध करके मुक्त करवाया था। इस दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए थे। दलपतसिंह देवली का स्मारक दिल्ली में बना हुआ है। जर्मन सरकार ने वर्ष 2018 में देवली पर डाक टिकट भी जारी किये हैं। इजराइल के पाठ्यक्रम में दलपतसिंह के इतिहास व गौरव गाथा को पढ़ाया जाता है। इसी याद में 23 सितम्बर को हाइफा हीरो दिवस मनाया जाता है।
जालोर के मलकेश्वर मठ में साधु संतों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल से निकलेगी। यह मलकेश्वर मठ, राजेन्द्र नगर, भीनमाल बाइपास रोड़, ट्रक यूनियन, सूरजपोल, हॉस्पिटल चौराहा, हरिदेव सर्कल, तिलक द्वार, गौरव पथ, बडी पोल, पंचायत समिति, हरिदेव सर्कल, वन वे रोड, समेत विभिन्न मार्गा से निकलेगी।

मेजर दलपतसिंह देवली के बलिदान दिवस को लेकर संतो को आमंत्रण पत्रिका देते हुए समाज के लोग
समाज के लोगों ने सरकार से कई मांगे भी की है… – अपमानजनक शब्दों को विलोपित कर राजस्व रिकॉर्ड में एक नाम रावणा राजपूत किया जावे। – राजस्थान राज्य मेजर दलपत सिंह (हाइफा स्मृति) कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सहित समस्त सदस्यों की नियुक्ति कर बोर्ड की क्रियान्विति करें। – हाइफा हीरो मेजर शेखावत की शौर्यगाथा को राजस्थान के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। – रावणा राजपूत समाज के आदर्श हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के नाम पर उनके पैतृक गांव देवली (जिला पाली) में पैनोरमा व जिले में स्मारक बनाए जाएं। – समाज के किसी एक व्यक्ति को आरपीएससी का सदस्य बनाया जावें। – समाज के योग्य व्यक्तियों भाजपा व कांग्रेसी पार्टी के संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। – अत्यंत पिछड़ा वर्ग बना कर रावणा राजपूत सहित मूल ओबीसी की अत्यंत पिछड़ी जातियों को अलग से आरक्षण दिया जावे। – समाज के छात्रावास निर्माण व पिछड़ेपन को दूर करने लिए आर्थिक सहयोग सरकार की तरफ से हो।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments