![]()
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इन दिनों शहर के सरकारी स्कूलों की हकीकत जानने के लिए औचक निरीक्षण पर निकले हुए हैं। इसी क्रम में वे शुक्रवार को सूरजपोल इलाके के एक सरकारी विद्यालय पहुंचे। मंत्री दिलावर ने विद्यालय पहुंचते ही सीधे कक्षाओं और कार्यालयों का जा
निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अध्ययन किया। सूरजपोल इलाके का सरकारी विद्यालय में जिन शिक्षकों के पास ड्यूटी के समय मोबाइल मिले उनसे मंत्री मदन दिलावर ने खुद मोबाइल अपने हाथ में लिए हैं। स्कूल के पूरे रजिस्टर देखे और स्टूडेंट से बातचीत की, स्कूल के स्टूडेंट का डाटा देखा। वही शिक्षकों के अटेंडेंस रजिस्टर को चेक किए। स्कूल में जो भी कमियां सामने आईं, उन्हें जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है और इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री दिलावर ने शिक्षकों और स्टाफ को यह भी हिदायत दी कि वे बच्चों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और समय पर स्कूल में उपस्थित रहें। उन्होंने अभिभावकों से भी संवाद कर उनकी राय जानी। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री से खुलकर बातचीत की।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी भी साथ मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री के इस औचक निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments