![]()
अलवर कोतवाली थाने में हिरासत में लिए गए लोग।
अलवर में SBI की साइट हैक होने से बुधवार देर रात शहर के एसबीआई एटीएम पर अचानक रुपए निकालने के लिए पहुंची भीड़ में से कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। अचानक बैंक खातों में आए पैसे कुछ लोगों ने निकाल भी लिए। पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लि
कोतवाली पुलिस ने बताया कि करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया। एएसपी कांबले शरण ने बताया कि कुछ एसबीआई खाताधारकों के खाते में अचानक पैसे क्रेडिट हुए। मैसेज आते ही काफी लोग एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकलवाने पहुंच गए। प्रदेशभर में लोगों के फोन पर खाते में लाखों रुपए आने के मैसेज आने की सूचना मिली। पता चला कि कोई मैसेज आया है। जिसका लिंकअप एसबीआई से है। देर रात एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने वालों की संख्या बढ़ गई। कुछ लोगों ने पैसे निकाल भी लिए। बाद में पुलिस ने शहर के सभी करीब 20 एटीएम को बंद कराए। एटीएम के आसपास संदिग्ध हालत में घूमने वाले करीब 100 लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने ले गए।
पुलिस ने रात भर सख्ती रखी और पूरे मामले पर निगाह बनाए रखा। ताकि किसी तरह के फ्रॉड को रोका जा सके। पुलिस का मानना है कि यह जांच का विषय है। किसी तरह का साइबर ठगी का मसला हो सकता है। अभी जांच के बाद पता चल सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments