☜ Click Here to Star Rating


कोटा में बुधवार शाम एक और दर्दनाक घटना सामने आई। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान दिल्ली के रणजीत नगर निवासी लकी चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

.

लकी के पिता दिलीप चौधरी ने बताया कि बेटे को दो साल पहले नीट की तैयारी के लिए कोटा भेजा था। शुरुआत में हॉस्टल में रखा, लेकिन बाद में उसने पीजी में कमरा ले लिया। पिता ने कहा—एक हफ्ते पहले बात हुई थी, तब लकी पैसों की परेशानी जता रहा था। उसने अपनी बहन को बताया था कि दोस्त से 40 हजार रुपये उधार लिए हैं। पिता ने उसके अकाउंट में 10 हजार रुपये डाले थे और बाकी जल्द देने का भरोसा दिया था।

छात्र के पिता हुए भावुक

छात्र के पिता हुए भावुक

परिजनों का आरोप है कि लकी के कमरे से मोबाइल, पर्स और बैग गायब हैं। वहीं, पास वाले कमरे में रहने वाला बिहार का युवक, जो किसी कोचिंग में नहीं पढ़ता था, घटना के बाद से फरार है। पिता ने संदेह जताया है कि इसी युवक राहुल पर उन्हें शक है। लकी उनका इकलौता बेटा था।

पहले जब भी बात होती थी तो कोटा में सुसाइड से रिलेटेड पूछा तो उसने मुझे कहा कि पापा मैं ऐसा कमजोर नहीं हूं जो सुसाइड कर लूं। उन्होंने बताया कि लकी के twelfth में 65% थी।

उन्होंने बताया कि इसके पास वाले रूम में एक लड़का और रहता था जो कि बिहार का था वह ना ही किसी कोचिंग में था और ना ही पड़ता था। उसकी गर्लफ्रेंड यहां पढ़ती थी इसीलिए वह भी यहां पर रहता था और इसके साथ में शराब भी पीता था। यहां पर जब आए तब पता चला कि उसका दो-तीन दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था और उसकी किसी से उसे कोई परेशानी भी नहीं थी।

मृतक छात्र लकी चौधरी

मृतक छात्र लकी चौधरी

विज्ञान नगर थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी कि किरायेदार लकी ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लकी ने इस साल किसी कोचिंग में एडमिशन नहीं लिया था और स्वअध्ययन कर रहा था। हालांकि उसके परिवार का कहना है कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने वाला कमजोर नहीं था।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल और पर्स गायब होने तथा पड़ोसी युवक के फरार होने की वजह से पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। मौके से नीट की नोट्स, सिगरेट और शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading