![]()
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के निर्देश पर ओएसडी हनुमान सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा और पार्षद महेश अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर कार्य शुरू कराया।
अजमेर दिल्ली हाईवे स्थित वार्ड नंबर 6 में गुरुवार को सीसी और डामर सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के निर्देश पर ओएसडी हनुमान सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा और पार्षद महेश अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर कार्य शुरू
यह सड़क हर्ष होटल से 80 फीट रोड पंडित जी के चौराहा और ब्रज कॉलोनी की 60 फीट रोड पर बनाई जाएगी। परियोजना में डिवाइडर भी शामिल हैं।
इस कार्य की लागत करीब दो करोड़ रुपए है, जिसका निर्माण जेडीए द्वारा किया जाएगा। 80 फीट रोड पर डिवाइडर भी बनाए जाएंगे।
पार्षद महेश अग्रवाल के प्रयासों और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के निर्देशन पर इस सड़क को स्वीकृति मिली थी। स्थानीय निवासियों ने उपमुख्यमंत्री और पार्षद का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री ललित तंवर, भंवरसिंह कुमावत, वार्ड अध्यक्ष गोविंद पारीक, महेंद्र ओला, मुकेश शर्मा, जगदीश शर्मा, राजेन्द्र सैनी, महेंद्र मीना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments