![]()
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के जिला खंड कार्यालय का मेन गेट आज 1 घंटे लेट खुला। सुबह साढ़े 10 बजे तक कार्यालय के मेन चैनल गेट पर ताला लगा दिखाई दिया। चाबी गुम होने के कारण ऐसी स्थिति बनी बताई। स्टाफ के लोग भी ताला तोड़ने के बजाय एक घंटे तक चाबी को ढू
1 घंटे तक चाबी ढूंढते रहे
PWD जिला खंड के एक्सईएन अशोक महावर ने बताया कि कार्यालय के मेन गेट की चाबी खो गई थी। इस कारण मेन गेट नही खुला। वैसे एक गेट पीछे की तरफ भी है। किसीं को कोई परेशानी नहीं हुई। गुम हुई चाबी को स्टाफ से ढूंढ़वा लिया।
बता दें जिला खंड कार्यालय में एक्सईएन के अलावा, तीन एईएन, अकाउंटेंट, कैशियर, बाबू, जेईएन व कम्प्यूटर ऑपरेटर बैठते है। इस कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के लोग सड़कों से जुड़ी समस्या, प्राइवेट स्कूल संचालक स्कूल भवन सुरक्षा प्रमाण पत्र के लिए आते है। इसके अलावा ठेकेदारों का भी आना जाना लगा रहता है। कार्यालय का समय सुबह साढ़े 9 से शाम 6 बजे तक है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments