![]()
जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने रक्षाबंधन के अवसर पर अनोखी पहल की। महाविद्यालय ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, गांधीनगर पुलिस थाना और ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों को आमंत्रित किया।
स्वयंसेविकाओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उन्हें अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। महिला पुलिसकर्मियों के हाथों पर मेहंदी लगाकर त्योहार की खुशियां बांटी गईं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में पुलिसकर्मियों को महाविद्यालय को निरंतर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की मंजू चौधरी ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को हमेशा आत्मविश्वास रखने और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। गांधीनगर थाने की एसआई राजकुमारी ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि पुलिस भी आम नागरिकों की तरह है और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने छात्राओं को पुलिस सेवा में करियर बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आँचल पुरी, डॉ. विजयलक्ष्मी गुप्ता, महिमा रामचन्दानी और चारूल शर्मा ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments