☜ Click Here to Star Rating



पंजाब में हाल ही हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी। खेतों से लेकर घरों तक, पशुधन से लेकर संपत्ति तक बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। कई परिवार उजड़ गए और कई को यह सैलाब सालों तक न भूलने वाले घाव दे गया। ऐसे कठिन समय में देशभर से पंजाब की मदद के लिए हाथ उठे है

.

कोटा के आगमगढ़ स्थित गुरुद्वारे से बाबा लक्खा सिंह और बाबा लखविंदर सिंह की अगुवाई में तीन ट्रक भरकर सुखा राशन पंजाब भेजा गया। यह सामग्री पंजाब में सेवा दे रहे बाबा कुलविंदर सिंह को सौंपी गई, जो इसे अलग-अलग इलाकों में जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों तक पहुंचाएंगे।

राहत सामग्री के रूप में 50-50 किलो के किट तैयार किए गए हैं। हर किट में 5 किलो दाल, 5 किलो चावल, 5 किलो शक्कर, 1 किलो घी, चाय पत्ती, हल्दी, नमक, मिर्ची, धनिया पाउडर, आटा, दूध, तेल, साबुन और दवाइयां शामिल हैं। यह किट एक परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है।

इस राहत अभियान में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर योगदान दिया। हाड़ौती के अलग-अलग हिस्सों से लगातार सामग्री इकट्ठी की जा रही है और आगे भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी जाएगी। बाबा लक्खा सिंह ने कहा कि यह सेवा अनवरत जारी रहेगी और जब तक जरूरत रहेगी, कोटा से राहत सामग्री भेजी जाती रहेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading