![]()
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कोटा को देश की प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने की मुहिम अब परवान चढ़ रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर विनोद बच्छन इन दिनों कोटा-बूंदी में अपनी अगली फिल्मों के लिए शूटिंग लोकेशन का जायजा
प्रोड्यूसर बच्छन ने गढ़ पैलेस, चंबल रिवर फ्रंट, ऑक्सीज़ोन पार्क, बूंदी गढ़ पैलेस, सुख महल, सागर पैलेस, जैत सागर झील, गराड़ियां महादेव और सेवन वंडर्स पार्क जैसी लोकेशन्स का दौरा किया। इन स्थलों को देखकर उन्होंने हैरानी जताई कि इतनी सुंदर और भव्य लोकेशन्स होने के बावजूद कोटा अभी तक देश-विदेश की फिल्मों में पहचान नहीं पा सका, जिसका वह हकदार है।
बच्छन ने कहा कि कोटा का आध्यात्मिक, आधुनिक और प्राकृतिक संगम, यहां की 200 से 500 साल पुरानी इमारतें और ऐतिहासिक धरोहरें फिल्म की शूटिंग के लिए बेमिसाल हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों तनु वेड्स मनु, जिला गाज़ियाबाद, जहां चार यार और गिन्नी वेड्स सनी-2 का जिक्र करते हुए ऐलान किया कि वे अब कोटा में “शादी में ज़रूर आना पार्ट-2” की शूटिंग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दस्यु सुंदरी मुन्नी मिश्रा की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म को भी कोटा-बूंदी की पृष्ठभूमि पर फिल्माने चंबल की कराइयों में शूटिंग करने का बड़ा ऐलान किया।
बच्छन ने कहा कि जिस तरह कई फिल्मों की लोकेशन टीवी पर लोगों को आकर्षित करती हैं, उसी तरह अब कोटा को बड़े पर्दे और नेटफ्लिक्स-अमेज़ॉन जैसे वर्ल्डवाइड प्लेटफ़ॉर्म्स पर दिखाया जाएगा।
बच्छन ने कहा – “यहां के लोग बेहद सेवा भावी और सहयोगी हैं। कोटा न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश की फिल्म इंडस्ट्री के लिए नया डेस्टिनेशन बन सकता है।”
कोटा की ऐतिहासिक, प्राकृतिक और आधुनिक पहचान को नई दिशा देने वाली यह पहल अब बॉलीवुड को आकर्षित करने लगी है, जिससे शहर को देश-विदेश में नई पहचान मिलने की उम्मीद है। होटल फैडरेशन अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी और स्पीकर ओएसडी राजेश गोयल के साथ लोकेशन्स का अवलोकन करने पहुंचे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments