![]()
प्रतापगढ़| हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में श्राद्ध पक्ष के पहले दिन रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक निरंजन शर्मा शास्त्री ‘गादोला वाले’ ने पहले दिन भक्त प्रह्लाद चरित्र का विस्तृत वर्णन किया और कहा कि भक्ति ही
कथा शुरू होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा इंडियापति हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल रामेश्वर महादेव मंदिर पांडाल तक पहुंची। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं की कतारें और भजनों की स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा एवं आरती से स्वागत किया गया। मंदिर परिसर को झालरों और विद्युत सज्जा से आकर्षक रूप से अलंकृत किया गया।
पहले दिन भक्त प्रह्लाद की कथा से मिला संदेश : कथा वाचक निरंजन शर्मा शास्त्री ने पहले दिन प्रसंग में भक्त प्रह्लाद के चरित्र का उदाहरण देते हुए समझाया कि विपरीत परिस्थितियों और कठिनाइयों के बावजूद यदि इंसान ईश्वर में अटूट विश्वास रखें तो हर संकट से पार पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद की तरह स्थिर भक्ति व धैर्य का पालन ही सांसारिक जीवन को सरल और सफल बनाता है। आयोजकों ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल, गोवर्धन धारण और रासलीला जैसे प्रसंगों का वर्णन होगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments