![]()
शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र के माला फाटक रोड पर एक वकील पर कोर्ट आने के दौरान कुछ बदमाशों ने फायरिंग की वकील अपनी जान बचाकर थाने पहुंचा और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
नयापुरा थाना अधिकारी विनोद ने बताया कि सोमवार दोपहर सूचना मिली कि माला फाटक रोड पर एक वकील के ऊपर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की है। मौके पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस और नयापुरा थाना पुलिस का जाप्ता पहुंचा। फरियादी विजय मेघवंशी ने बताया कि कोर्ट आ रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने 5 से 6 राउंड फायर किए। मौके पर पुलिस के द्वारा सगन तलाशी की गई लेकिन कारतूस का एक भी खोल नहीं मिला और ना ही वकील के गोली लगी। यहां से निकलने वाले लोगों ने भी ऐसा घटनाक्रम नहीं देखा। प्रथम दृश्य से यह लगा कि यहां पर फायरिंग की वारदात नहीं हुई। विजय मेघवंशी के द्वारा दी गई रिपोर्ट की जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments