कोटा के नयापुरा इलाके की न्याय विहार कॉलोनी स्थित मजिस्ट्रेट की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पार्किंग एरिया में करीब 5 फीट लंबा ब्लैक कोबरा सांप दिखाई दिया। पार्किंग में रोजाना छोटे बच्चे खेलते हैं और लोगों का आना-जाना

5 फीट लंबे ब्लैक कोबरा सांप का रेस्क्यू करते स्नेक कैचर गोविंद शर्मा
सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट ने स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को बुलाया। गोविंद शर्मा ने बताया कि कोबरा काफी आक्रामक अवस्था में था और गाड़ियों के बीच छिपा हुआ था। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे।

मल्टी स्टोरी की पार्किंग में पाइप के पास बैठा ब्लैक कोबरा सांप
गोविंद शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में पहली बार इतना जहरीला सांप निकला है। उन्होंने वन विभाग को सूचित कर ब्लैक कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments