![]()
झोटवाड़ा इलाके में शादी का झांसा देकर युवती से रेप का मामला सामने आया है।
जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने के धोखे में रखकर आरोपी उसका देहशोषण करता रहा। झोटवाड़ा थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस ने बताया- झोटवाड़ा इलाके की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत कर आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि मिलने के बहाने अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया।
शादी का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड लगातार उसका देहशोषण करने लगा। काफी समय से शादी के धोखे में लेकर उसके साथ देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित युवती ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments