☜ Click Here to Star Rating


राष्ट्रीय मेला दशहरा 2025 इस बार इतिहास रचने जा रहा है। विजयादशमी पर दशहरा मैदान में 215 फीट से अधिक ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण पुतला होगा, जिससे कोटा का नाम इंडिया बुक और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा। लोक

.

रावण दहन से पहले हजारों लोग अपने घर परिवार,बच्चों,दोस्तों के साथ कोटा के दशहरा मैदान में रावण कुंभकरण मेघनाद के पुतलो को देखने पहुंच रहे हैं। कई लोग रावण को कंकड़ पत्थर भी मार रहे हैं उनका कहना है कि ऐसा करने से सुख शांति रहती है।

राष्ट्रीय मेला दशहरा में 222 फीट ऊंचे रावण के पुतलो को बनाया

राष्ट्रीय मेला दशहरा में 222 फीट ऊंचे रावण के पुतलो को बनाया

रावण दहन पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर आधारित होगा। पुतले में पांच पायरो और 20 ब्लास्टिंग प्वाइंट लगाए गए हैं, जिनसे रिमोट कंट्रोल से चरणबद्ध आतिशबाजी होगी। पहले रावण के छत्र और मुकुट में धमाके होंगे, फिर चेहरे, ढाल, तलवार और नाभि में आतिशबाजी होगी। खास बात यह कि इस बार पूरी तरह ग्रीन आतिशबाजी का प्रयोग किया जाएगा। 60 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

रावण दहन के साथ ही मेला परिसर में फेज-2 की भव्य आतिशबाजी शुरू होगी। आसमान में रंग-बिरंगे पटाखे, गोल्डन शॉट और आतिशी अशर्फियां माहौल को रोमांचित कर देंगी।

लोग रावण को कंकड़ पत्थर भी मारते

लोग रावण को कंकड़ पत्थर भी मारते

परंपरा के अनुरूप भगवान लक्ष्मीनारायण की सवारी गढ़ पैलेस से शाम 6.21 बजे रवाना होगी। सवारी में हाथी, घोड़े, ऊंटगाड़ियां, बग्घियां और विभिन्न झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा में राम-सीता-हनुमान के जीवंत रूप, वानर और राक्षसों के युद्ध दृश्य भी दिखाए जाएंगे।

राजस्थान ही नहीं, देश के कई प्रदेशों के लोक कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। घूमर, कच्ची घोड़ी, कजरी, बिंदोरी नृत्य के साथ अरुणाचल का टपू, बंगाल का छाऊ और केरल का कुंभाटी नृत्य भी पेश होगा। महिलाओं के मंगल गीत और बैंड की धुनें शोभायात्रा को और भव्य बनाएंगी।

दशहरा मैदान में हजारों की तादाद में पहुंचे लोग

दशहरा मैदान में हजारों की तादाद में पहुंचे लोग

दशहरा मैदान में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए 10 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading