![]()
लाडपुरा से बीजेपी विधायक कल्पना देवी ने बाढ़ प्रभावितों को स्पेशल पैकेज देने का मुद्दा सदन में उठाया।विधायक ने कहा सौन्दर्यकरण के नाम पर कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने बरसाती नालों को ढक दिया है। इन नालों की समय पर ढंग से सफाई नहीं होती।
कल्पना देवी ने कहा कि अगस्त महीने में बारिश होने,बैराज के गेट खोलने,नदियों में उफान से कोटा की कई कॉलोनी,बस्तियां और संभाग के गांव में बाढ़ की हालत हो गए। मोहल्ले व गलियों में जल भराव के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई घरों, दुकानों में पानी घुस गया। एसडीआरएफ के लोगों ने रेस्क्यू कर जान बचाई। लेकिन लोगों के घरों में रखे सामान, उनके मवेशी बह गए।
इन इलाकों में बरसात के समय हर साल बाढ़ के हालात बन जाते हैं। सौंदर्यकरण के नाम पर कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) द्वारा बरसाती नालों को ढक दिया गया है। इन नालों की समय पर सफाई ढंग से नहीं होती। जबकि सफाई पर हर साल लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास में आपदा नियमों में मुआवजे की राशि निर्धारित है। फसलें, मकान दुकान में रखा हुए सामान के खराबें पर मुश्किल से सहायता राशि ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है। विभागीय सर्वे में विलंब के कारण पीड़ित परिवार को समय पर सहायता उपलब्ध नहीं हो पाती है।
विधायक ने मुआवजे राशि को बढ़ाने व कोटा हर साल बाढ़ के हालातो को ध्यान में रखते हुए सर्वे कराकर पीड़ितों को स्पेशल पैकेज सहायता राशि उपलब्ध करवाने के लिए बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन मंत्री को ध्यान आकृषित किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments