![]()
मिनी ट्रक ने युवक को 3 मीटर घसीटा, मौत।
कोटा के अन्नतपुरा थाना क्षेत्र में मिनी ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर 4 बजे के आसपास झालावाड़ रोड़ की है। युवक बुद्धिप्रकाश प्रजापति (18) क्रेशर बस्ती अन्नतपुरा का रहने वाला थ
पिता धनराज ने बताया कि उनके कोटा झालावाड़ फोरलेन पुलिया के नीचे ढाबा है। बेटा बुद्धिप्रकाश दोपहर क्रेशर बस्ती स्थित घर से ढाबे पर आया। फिर मां से आधार अपडेट करवाने ई मित्र की दुकान पर होकर आने की कहकर निकला। बुद्धिप्रकाश बाइक से अन्नतपुरा की तरफ आ रहा था। जब्बार भाई मांडा वांले के सामने ही पहुंचा था। इतने में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक( आयशर ट्रक) ने टक्कर मार दी। करीब 3 मीटर तक घसीटा ले गया। उसके सिर पर चोट लगी। शरीर के दोनों हिस्से छिल गए। एम्बुलेंस की मदद से उसे हॉस्पिटल लाया गया। पता लगते ही तुरन्त हॉस्पिटल पहुंचा। इलाज के दौरान शाम साढ़े 6 बजे करीब उसकी मौत हो गई। दो बेटों में बुद्धिप्रकाश छोटा था।
अन्नतपुरा थाना ASI घमंडी लाल ने बुद्धि प्रकाश बाइक से किसीं काम से जा रहा था। रास्ते में आयशर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। युवक के काफी चोटें लगी। उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments