![]()
राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सत्र 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी क
समाज कल्याण अधिकारी करणी सिंह नाथावत ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर सीएम अनुप्रति कोचिंग आइकन पर क्लिक करना होगा। फिर स्टूडेंट विकल्प का चयन कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
योजना में आवेदन के लिए कुछ पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। उसकी पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही वो किसी राजकीय विभाग या सार्वजनिक उपक्रम में नियमित कर्मचारी नहीं होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2025 है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments