![]()
कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर एक बुजुर्ग से बाइक सवार युवक ने 10 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गया। बारां जिले के अंता के खजूरना गांव निवासी रामकिशन अपनी बीमार पत्नी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए थे।
आज शाम रामकिशन हॉस्पिटल के बाहर एक दुकान पर सामान लेने पहुंचे। उन्होंने दुकान पर रुपये दिए, वहां मौजूद एक युवक ने देख लिया। इसके बाद युवक ने किसी बहाने से रामकिशन को पास बुलाया और बातों में उलझाकर रुपये छीनकर बाइक से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने तुरंत महावीर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पीड़ित रामकिशन ने बताया की में हॉस्पीटल के बाहर सामान खरीदने आया था उसी समय एक व्यक्ति हॉस्पिटल के बाहर ही मुझे मिला और मेरे से बात करते करते, मुझे बातो में उलझा कर मेरे जेब से पैसे छीन कर मोटर साइकिल से भागने लगा मैंने उनकी गाड़ी को पकड़ा लेकिन वो हाथ से छूटकर भाग निकले गए।इसी दौरान मेरे हाथों में चोट लग गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments