![]()
कोटा जिले में रक्षा बंधन के त्यौहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने एक दर्जन से अधिक बेकरी, होटल, मैस, रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण किया गया। विज्ञान नगर स्थित दो बेकरियों में निरिक्षण के दौरान क्रीम रोल, ब्रेड, बन, टोस्ट, बिस्किट, खारी पर उत्पादन त
खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादौन ने बताया कि दोनों स्थानों से टोस्ट, क्रीम रोल, सोन पपड़ी, बन, बिस्किट, केक, पेस्ट्री, के 11 नमूने खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिए गए। वहीं तलवंडी इलाके में मिष्ठान की दुकान का निरिक्षण कर साफ़ सफाई के निर्देश दिए गए। वहीं मीठा मावा, काजू कतली, घी खाद्य पदार्थों के 9 नमूने खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि सभी मिठाइयों की दुकानों पर राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार जागरूकता अभियान भी चलाया गया। सभी विक्रेताओ को खाद्य सामग्री की घरेलू जांच के तरीकों से अवगत करवाया गया। साथ ही खाद्य सामग्री की खरीद उसका स्टोरेज करने और बेचने संबंधित नियमों से अवगत करवाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत लिये गये 20 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट, प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार व जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार रक्षा बंधन के त्योहार को देखते मिष्ठान भंडार, बेकरी, रेस्टोरेंट, मैस, डेयरी प्रोडक्ट्स विक्रेताओं के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाएगा। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादौन, संदीप अग्रवाल, अरुण सक्सेना व मौजीलाल कुम्भकार शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments