![]()
बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपने गांव जा रहा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी उछलकर पास के नाले में गिर गया। गंभीर घायल हालत
केशोरायपाटन थाना अधिकारी हंसराज मीणा ने बताया कि देर रात 12 से 1 बजे के बीच राम प्रसाद (26) तलेडा की तरफ से अपने गांव चितावा लौट रहा था। सुवासरा नाले के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी उछलकर पास के नाले में गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केशोरायपाटन पुलिस ने शव को एमबीएस की पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवा दिया था। थाने के एसआई बालकृष्ण के द्वारा परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया और युवक का शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा शिकायत दी गई है जिस पर जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments