![]()
ओडा बड़ा गांव में महिला की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई।
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओडा बड़ा गांव में महिला की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। महिला पशुओं के लिए घास काटने के लिए गई हुई थी।
एएसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि ओडा बड़ा निवासी सोहनलाल रमात ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी कोकिला पशुओं के लिए घास लाने खेतों पर गई थी। घास काटते समय जहरीले जीव ने उसे काट लिया। काटने के बाद कोकिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया।
उदयपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। शव को मॉर्चुरी में रखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल की मॉर्चुरी पहुंची। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments