![]()
हाड़ौती संभाग में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिसके चलते स्कूलों में भी कक्षा 1 से 12वीं तक का 1 अगस्त तक का अवकाश बढ़ा दिया गया है। हाडोती संभाग की सभी नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी कर भारी बारिश की चेतावनी दी ह
कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से बांधों में पानी की अच्छी आवक हो रही है। कोटा बैराज के सुबह साढ़े 6 बजे दो गेट खोले गए है। करीब 19 हजार 236 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बैराज का दो गेट 8 फीट-8 फीट खोला गया है। बैराज की क्षमता 854 फीट है। वर्तमान में जल स्तर 852.50 फीट पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज भी कोटा सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। कोटा में देर रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है वहीं सुबह से रुक रुक कर रिमझिम बारिश हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्र खतौली में बारिश के चलते परवन नदी उफान पर है। निचली बस्तियों में लोगों को पानी की अधिक आवक होने से चिंता सताने लगी है वहीं प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। खतौली से मध्य प्रदेश श्योपुर की पुलिया पर पानी के आने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। ERCP के पहले बांध नोनेरा के भी सुबह 7 बजे करीब 27 गेट खोल कर 2 लाख 62500 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने जिले में रेड अलर्ट जारी कर भारी बारिश की चेतावनी दी है। कलेक्टर पीयूष समारिया ने 30 जुलाई से 1 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए लागू है। स्कूल स्टाफ यथावत काम करेगा। इस अवधि में पूर्व निर्धारित परीक्षाएं यथावत आयोजित की जाएगी।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments