![]()
चित्तौड़गढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर कभी रिमझिम बरसात तो कभी हल्की फुहारें पड़ रही हैं। सुबह 5 बजे से ही हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो अब भी जारी है। मौसम सुहावना जरूर हो गय
दो दिन तक बारिश पूरी तरह बंद रहने के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार सुबह 8 बजे तक शहर में 2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि यह बारिश हल्की रही, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में कभी भी भारी बरसात हो सकती है।
तापमान में गिरावट, लेकिन उमस कायम
मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सोमवार की तुलना में थोड़ा कम था। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री था। तापमान में कमी के बावजूद हवा में नमी ज्यादा होने से उमस बनी हुई है, जिससे लोगों को दिनभर चिपचिपाहट और बेचैनी का सामना करना पड़ा।
रेड अलर्ट जारी, बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बुधवार, 30 जुलाई को रेड अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि आज भारी बारिश के साथ-साथ मेघगर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और टीन की छतों के पास खड़े होने से बचें। मोबाइल या बिजली के उपकरणों का उपयोग बारिश के समय न करें। ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादा होती हैं, इसलिए खेतों में काम कर रहे किसानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
कल भी रहेगी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि 31 जुलाई, गुरुवार को भी बारिश जारी रहेगी, लेकिन उस दिन येलो अलर्ट रहेगा। इसका मतलब है कि मौसम बिगड़ सकता है, लेकिन खतरा इतना बड़ा नहीं होगा जितना रेड अलर्ट में होता है। येलो अलर्ट में सामान्य सतर्कता रखने की जरूरत होती है।
इस तरह चित्तौड़गढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दो दिन बारिश से भीगने वाले हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह बरसात लोगों को राहत देती है या परेशानी बढ़ाती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments