![]()
कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक गुडला स्टेशन की तरफ एक युवक ट्रेन की चपेट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक रतलाम से कोटा आ रहा था इसी दौरान हादसा हुआ जीआरपी थाना पुलिस ने मृतक के शव को एमबीएस हॉस्पिटल की पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट
जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल डालचंद ने बताया कि देर रात 12:30 बजे स्टेशन मास्टर के जरिए सूचना मिली की कोटा स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के आगे गुडला स्टेशन की तरफ एक घायल अवस्था में युवक पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे युवक अचेत अवस्था में था उसे एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए यहां डॉक्टरों ने चेक करके मृत घोषित कर दिया।
हेड कांस्टेबल ने बताया कि मृतक अनिल कुमावत (27) बूंदी जिले के छतरपुरा का रहने वाला है। जो कि अपने निजी काम के जरिए रतलाम गया था रतलाम से आते समय संपर्क क्रांति ट्रेन से आ रहा था। अनिल कंपटीशन की तैयारी कर रहा था।
परिजनों ने इस मामले में आशंका जताते हुए जांच करने की मांग उठाई है। वहीं जीआरपी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments