![]()
झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे के बाद नरेश मीणा भी वहां पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे थे पुलिस ने प्रदर्शन करने के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। नरेश मीणा से मिलने के लिए आए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुड्डा आज कोटा पहुंचे यहां पर कोटा आईजी राजें
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुड्डा ने बताया कि आज मैं कोटा आया आईजी साहब मेरे दोस्त हैं मैं उनसे मिलने के लिए आया हूं। मुझे किसी ने भी गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस मेरे कभी आगे रहती है तो कभी पीछे। अब यहां से झालावाड़ नरेश मीणा से मिलने जेल में जाऊंगा। नरेश मीणा प्रदर्शन कर रहे थे उनको गिरफ्तार नहीं करना चाहिए था।
ग्रामीण एडिशनल एसपी राम कल्याण मीणा ने बताया कि राजेंद्र गुड्डा को किसी ने गिरफ्तार नहीं किया। सोशल मीडिया के जरिए यह गलत अफवाह फैलाई जा रही है वे आईजी साहब से मिलने के लिए उनके ऑफिस आए थे।
उन्होंने बताया कि कल नरेश मीणा के समर्थकों ने धरना प्रदर्शन दिया था लेकिन आज ज्यादा लोग एक्टिव नहीं है कुछ लोग ही मौके पर बैठे हुए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments