☜ Click Here to Star Rating



कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मनोहरपुरा गांव में पौधे लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं।

दौसा में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार को अपने पैतृक गांव मनोहरपुरा में एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधारोपण किया।

.

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने मनोहरपुरा में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों पौधे लगाए। उन्होंने कहा- पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है।

हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।

आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं

कृषि मंत्री ने कहा- प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं।

इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा। पौधारोपण से न केवल पर्यावरण सुधरेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बेहतर जीवन सुनिश्चित होगा।

बीज निगम ने वितरित की स्प्रे मशीनें

राष्ट्रीय बीज निगम लिमिटेड की ओर से किसानों को स्प्रे मशीनें नि:शुल्क वितरित की गई। मंत्री ने लोगों की समस्या सुनते हुए कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, सरकार उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर है। जहां किसानों को उन्नत कृषि उपकरणों की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपनी खेती को और अधिक आधुनिक व लाभदायक बना सकें।

मंत्री ने किसानों को प्राकृतिक खेती और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में किसानों ने कृषि विभाग द्वारा की जा रही पहल की सराहना की और नई तकनीकों को अपनाने की इच्छा जताई। कार्यक्रम में दर्जनों किसान और कृषि अधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading