![]()
शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी KEDL की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस के चलते 3-घंटे से साढ़े 5-घंटे की बिजली की कटौती की जाएगी।
इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती
सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक: कॅरियर प्वाइंट इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: स्काई पार्क (सुभाष नगर), सुभाष नगर 1, 2, 3, किताब सर्किल, पीएचईडी, पोरवाल गार्डन इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक: सुमन कॉलोनी, खटीकों का चौराहा, सैमसन घाट, लक्ष्मी देवी विद्या भवन, ज्ञान सरोवर, श्याम बिहारी कॉलोनी, धन-धन सतगुरू आश्रम, शिवम एन्क्लेव, ज्ञान सरोवर प्रथम, सत्यम एन्क्लेव, पाटन रोड, कृष्णा स्कूल गिरधरपुरा, श्रेष्ठ विहार इलाके की 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक: हरिजन बस्ती नयापुरा, ब्रजराज कॉलोनी, मुक्ति मार्ग रोड इलाके की साढ़े 5 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
दोपहर 12 से 3:30 बजे तक: प्रताप नगर, शास्त्री नगर, सीएडी कॉलोनी इलाकों की 3:30 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments